Nokia 5.4 user guide

Skip to main content
All devices
Download

Nokia 5.4

Download

अपने चेहरे से अनलॉक करने की सुविधा के ज़रिए अपने फ़ोन को सुरक्षित रखना

आप अपना फ़ोन अनलॉक करने के लिए अपने चेहरे का उपयोग कर सकते हैं.

चेहरा प्रमाणीकरण सेट अप करें

चेहरा प्रमाणीकरण सेट अप करें
  1. सेटिंग > सुरक्षा > चेहरे से अनलॉक पर टैप करें.
  2. वह बैकअप अनलॉकिंग विधि चुनें, जिसका उपयोग आप लॉक स्क्रीन के लिए करना चाहते हैं और अपने फ़ोन पर दिखाए गए निर्देशों का पालन करें.

अपनी आंखें खुली रखें और सुनिश्चित करें कि आपका चेहरा पूरी तरह से देखा जा सकता है और हैट तथा चश्मे जैसी किसी भी वस्तु से ढका हुआ नहीं है.

नोट: अपना फ़ोन अनलॉक करने के लिए अपने चेहरे का उपयोग करना, पैटर्न या पासवर्ड का उपयोग करने से कम सुरक्षित होता है. आपके फ़ोन को आपकी तरह दिखने वाले व्यक्ति या वस्तु द्वारा अनलॉक किया जा सकता है. पीछे की ओर प्रकाश होने पर या बहुत अधिक अंधेरे व उजाले वातावरण में चेहरे से अनलॉक करने की सुविधा काम नहीं कर सकती है.

नोट: अगर आप सजीवता पत्ता लगाने की सुविधा बंद कर देते हैं, तो आपके फ़ोन को आपके चेहरे से अनलॉक करना तेज़ हो सकता है, लेकिन यह चेहरे से अनलॉक को कम सुरक्षित भी बना सकता है.

अपने चेहरे से अनलॉक करने की सुविधा के ज़रिए अपना फ़ोन अनलॉक करना

अपना फ़ोन अनलॉक करने के लिए बस स्क्रीन चालू करें और कैमरे की ओर देखें.

अगर चेहरे की पहचान करने में कोई त्रुटि हो रही है और आप फ़ोन को रिकवर या रीसेट करने के लिए किसी भी तरीके से साइन-इन की वैकल्पिक विधि का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, तो आपके फ़ोन की सर्विसिंग करानी होगी. अतिरिक्त शुल्क लागू हो सकते हैं और आपके फ़ोन पर मौजूद समस्त व्यक्तिगत डेटा हटाया जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए, अपने फ़ोन के लिए नज़दीकी अधिकृत सेवा सुविधा या अपने फ़ोन के डीलर से संपर्क करें.

Did you find this helpful?

Useful links

Software updatesउत्पाद वारंटीFull specificationsEnvironmental profile
अपना फ़ोन सुरक्षित रखना

Set Location And Language