Nokia C01 Plus user guide

Skip to main content
All devices
Download

Nokia C01 Plus

Download

SIM और मेमोरी कार्ड डालना

कार्ड डालना

कार्ड डालना
  1. पीछे का कवर खोलने वाला स्लॉट पर अपने नाखून रखें, कवर को खुलने की दिशा में मोड़ें और उसे निकाल दें.
  2. नैनो-SIM को स्लॉट 1 में उसके संपर्क क्षेत्र का रुख़ नीचे की तरफ़ रखते हुए स्लाइड करके डालें.
  3. यदि आपके पास ड्यूल सिम फ़ोन है, तो दूसरे सिम को SIM2 स्लॉट में स्लाइड करें.
  4. यदि आपके पास मेमोरी कार्ड है, तो इसे मेमोरी कार्ड स्लॉट में स्लाइड करें।
  5. बैक कवर को वापस लगा दें.

असली नैनो-SIM कार्ड का उपयोग करें. असंगत सिम कार्ड के उपयोग से कार्ड या डिवाइस को नुकसान हो सकता है और कार्ड पर संग्रहीत डेटा ख़राब हो सकता है.

केवल इस डिवाइस के लिए उपयुक्त और स्वीकृत मेमोरी कार्ड का उपयोग करें. असंगत कार्ड्स के कारण कार्ड और डिवाइस को नुकसान पहुंच सकता है और कार्ड में संग्रहित डेटा खराब हो सकता है.

सुझाव: यह जानने के लिए कि क्या आपका फ़ोन 2 सिम कार्ड का उपयोग कर सकता है, बिक्री बॉक्स पर लेबल देखें। यदि लेबल पर 2 IMEI कोड मौजूद हैं, तो आपके पास ड्यूल-सिम फ़ोन है.

नोट: डिवाइस को बंद करें और कवर निकालने के पहले चार्जर और अन्य किसी भी डिवाइस को डिस्कनेक्ट कर दें. किसी भी कवर को बदलते समय किसी भी इलेक्ट्रॉनिक अवयव को स्पर्श करने से बचें. डिवाइस को हमेशा अटैच किए गए किसी कवर के साथ ही संग्रहीत करें और उपयोग करें.

महत्वपूर्ण: जब कोई ऐप मेमोरी कार्ड का उपयोग कर रहा हो तो उसे न निकालें। ऐसा करने से मेमोरी कार्ड और डिवाइस को नुकसान हो सकता है तथा कार्ड पर संग्रहीत डेटा भी दूषित हो सकता है।

टिप: जाने-माने निर्माता द्वारा निर्मित एक तेज़, 128 GB तक के microSD मेमोरी कार्ड का उपयोग करें.

Did you find this helpful?

Useful links

Software updatesउत्पाद वारंटीFull specificationsEnvironmental profile
शुरू करें
  • अपने फ़ोन को अद्यतित रखें
  • कुंजियाँ और पुर्ज़े
  • SIM और मेमोरी कार्ड डालना
  • अपना फ़ोन चार्ज करें
  • फ़ोन चालू करें और उसे सेट अप करें
  • दोहरी SIM सेटिंग
  • अपना फ़ोन लॉक या अनलॉक करें
  • टच स्क्रीन का उपयोग करें

Set Location And Language

Asia

Latin America